18 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चुनावी नतीजों को‌ लेकर महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर प्रहार

चुनावी नतीजों को‌ लेकर महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर प्रहार

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव मे भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का तात्पर्य साफ है कि जनता ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के विकास के मॉडल को सराहा है और आशीर्वाद दिया है।

भट्ट ने कहा कि विपक्ष के सभी आरोप जनता ने निर्मूल साबित कर दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 मे से 10 नगर निगम मे मिली जीत ऐतिहासिक है। निकायों मे सरकार बनाकर जनता ने भाजपा को जिम्मेदारी सौंपी है और भाजपा विकास के लिए दृढ़ संकल्प है। भाजपा को नगर पंचायत और नगर पालिका मे भी जनता ने आशीर्वाद दिया है।

भट्ट ने कहा कि सरकार पर तरह तरह के आरोप लगाने वाली कांग्रेस प्रदेश के किसी भी नगर निगम के मेयर पद पर खाता नही खोल पायी। वहीं उसके निर्वाचित सदस्यों से कई अधिक संख्या निर्दलीय प्रत्याशियों की है। जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार को प्राथमिकता दी, क्योंकि विकास कार्यों मे इससे तारतम्य बना रहता है।

See also  सीएम धामी ने यूथ अग्निवीर संवाद में की शिरकत

उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र मे संतुलित विकास के आधार पर कार्य कर रही है। निकायों मे विकास कार्य और सुविधाओं के विस्तार के लिए किये जा रहे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा। निकाय क्षेत्रों मे जरूरत के मुताबिक कार्य किये जायेंगे। इसके अलावा जो वायदे निकायों के विकास के लिए भाजपा ने जनता से जो वायदे अपने संकल्प पत्र मे किये हैं उन्हे हर हाल मे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व मे भाजपा ने एक दो अपवाद को छोड़कर हर चुनाव बड़े अंतर से जीते और विपक्ष कहीं नही दिखा। धामी सरकार मे नजीर बना यूसीसी, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण, लैंड जिहाद, अतिक्रमण के खिलाफ कड़े कानून अमल मे लाये गये जिसे जनता ने सराहा है। इसी का नतीजा है कि जनता ने भी खुले मन से भाजपा प्रत्याशियों को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

See also  सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया

भट्ट ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव मे जनता ने कांग्रेस को उसकी गलत फ़हमी से भी निजात दिला दी है। ईवीएम से मतदान को वह गड़बड़ी का राग अलापते रही है, लेकिन वैलेट से मतदान के बाद वह नये आरोप लगा रही है। वह सच को स्वीकार करने के बजाय भागने की कोशिश कर रही है। हकीकत यह है कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और वह अभी भी तुष्टिकरण मे लगी हुई है।

 

Ad 2
See also  17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी का कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा