18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खानपुर कांड को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

खानपुर कांड को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिस तरीके से खानपुर विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के बीच जंग का अखाड़ा बन गया है उससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है , कांग्रेस पार्टी लगातार कह रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है खानपुर में पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक खुलेआम गाली गलौज कर रहे हैं गैंग के साथ एक दूसरे पर खतरनाक हथियार लहरा रहे हैं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित और प्रसारित हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है ।

शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि खानपुर में प्रदेश सरकार के चाहतों की जो धमा ,चौकड़ी मची हुई है , वह आश्चर्यचकित करने वाली है इससे खानपुर क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता में भय का माहौल है क्योंकि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है प्रदेश की जनता कह रही है की जिस तरीके से भाजपा के बाहुबली वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक खुले आम खतरनाक हथियार लहरा रहे हैं ,गैंग के साथ एक दूसरे को धमका रहे हैं जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं इसके बावजूद यह सब देखते हुए भी पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है । और अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री या किसी बड़े अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है कि वह इस पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं ।

See also  अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर देहरादून में होगी सभा, जांच में तेजी लाने की मांग

शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा की इस घटना से ऐसा लग रहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था का राज नहीं बल्कि गुंडाराज चल रहा है , बिहार जैसे प्रदेशों में तो बाहुबली नेताओं के किस्से सुने थे लेकिन उत्तराखंड में तो खुलेआम बाहुबल का प्रदर्शन हो रहा है । राज्य में कानून व्यवस्था पहले से ही खराब है और इस घटना से राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है । अब देखना यह है कि प्रदेश सरकार इस घटना पर क्या कदम उठाती है और क्या कार्रवाई करती है या मामले को दबाने के लिए लीपा पोती का प्रयास करती है कांग्रेस पार्टी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं अगर मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगी ।

See also  15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त करने की कवायद