मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, बरेली में 29वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस और उत्तरायणी मेला समिति को मकर संक्रांति, घुघुती त्यौहार और उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 28 जनवरी से उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।
इस दौरान सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम आदि उपस्थित थे।

More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, उत्तराखंड को घोषित किया गया पूर्ण साक्षर राज्य
पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
दिवंगत जनरल खंडूरी और जसपाल राणा को कैबिनेट बैठक से पहले दी गई श्रद्धांजलि