28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी लॉन्च किया यूसीसी पर बना गाना

धामी लॉन्च किया यूसीसी पर बना गाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के तुरंत निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन किया और पुस्तिका के प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुमाऊँनी लोकगायक हरु जोशी द्वारा UCC पर बनाना गया गीत भी लॉन्च किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।

See also  पिटकुल के एमडी पर सरकार की मेहरबानी, जन प्रहार ने उठाए गंभीर सवाल