मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम #MannKiBaat के 110वें एपिसोड को विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूहों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है।
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री ने ’’मेरा पहला वोट देश के लिये’’ की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी “मन की बात” में समय-समय पर स्थान मिला है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे लोक संगीत और हमारी लोक संस्कृति से पूरे विश्व के लोग परिचित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सफलता के जो मंत्र “मन की बात” कार्यक्रम में उल्लेख किये हैं, उन्हें आप सभी अपने जीवन में आत्मसात करें।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल