मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कतर की जेल से सकुशल वापस लौटे नौसेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन सौरभ वशिष्ठ से उनके घर जाकर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है।
उन्होंने कहा सौरभ की रिहाई “मोदी है तो मुमकिन है” का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ट लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा