18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

इनवेस्टर समिट की तैयारी, धामी ने लिया जायजा

इनवेस्टर समिट की तैयारी, धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटते ही आगामी 8 और 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया है।

ढाई लाख करोड़ का निवेश- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समिट राज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अभी तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढ़ाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउंडिंग की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार मिले, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर राज्य में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड को आगे बढ़या जा रहा है।

See also  सीएम धामी ने हरिद्वार में लगाई मुख्य सेवक की चौपाल