21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आयुष विभाग को धामी के निर्देश

आयुष विभाग को धामी के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्तराखण्ड को आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने के प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखण्ड को विश्व का सर्वश्रेष्ठ योग गंतव्य बनाने के लिए शीघ्र ही नई योग नीति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचकर्मा एवं राज्य में जड़ी बूटियों के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने आयुष के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जडी़ बूटी कृषकों के उत्पादों के विपणन हेतु उचित प्लेटफार्म की व्यवस्था बनाने तथा स्कूलों में आयुर्विद्या कार्यक्रमों को सुनिश्चित कर आयुष नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष के क्षेत्र में बेहतर कार्य संचालन के लिए वेलनेस केन्द्रों की स्थापना तथा आयुष चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों को प्रसिद्ध आयुष विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था करें।

See also  सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक