19 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी के निधन धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी के निधन धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि 79 वर्षीय डोभाल वाला निवासी श्रीमती कमला नेगी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । वो कई बार राज्य आंदोलन में गिरफ्तार हुईं और कई बार उन्होंने भूख हड़ताल, क्रमिक अनशन आदि सत्याग्रह करके सरकार को जगाने का काम किया। राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी के निधन धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्होंने राज्य आंदोलन के लिए कभी अपने परिवार की भी परवाह नहीं की। और राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर जुटी रहीं। उन्होंने उनके निधन से राज्य आंदोलन के इतिहास का एक अध्याय समाप्त होना बताया है। जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

See also  100 अहम ट्रेक और हाईक रुट्स की होगी मैपिंग, टेक्निकल टीम को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी