12 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में जबरदस्त बर्फबारी से मुश्किल बढ़ी

रुद्रप्रयाग में जबरदस्त बर्फबारी से मुश्किल बढ़ी

रुद्रप्रयाग के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण बाधित हुए सड़क मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में खड़पतिया-घिमतोली क्षेत्र के अन्तर्गत कनकचौरी (कार्तिक स्वामी) की ओर जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु कर दिया गया है।

चौकी प्रभारी दुर्गाधार, देवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क पर जमा बर्फ को हटाकर मार्ग को सुरक्षित बना दिया गया है। रुद्रप्रयाग में जबरदस्त बर्फबारी से मुश्किल बढ़ी

बर्फबारी के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को असुविधा हो रही थी। यात्रियों से अपील है कि ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पाला होने के कारण वाहन सावधानी से चलाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

See also  मुख्य सचिव ने किया हरिद्वार कुंभ की तैयारियों का धरातलीय निरीक्षण