14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दिनेश गुरु रानी की बड़ी उपलब्धि

दिनेश गुरु रानी की बड़ी उपलब्धि

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह सुखालाल नैनीताल में हुए चुनाव में एक बार पुनः राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी को 29 वीं बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। दिनेश गुरुरानी विगत 28 वर्षों से कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ का नेतृत्व कर रहे हैं उनका उत्तराखंड में रिकॉर्ड है । दिनेश गुरु रानी की बड़ी उपलब्धिदिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। कर्मचारी आंदोलन में एक पौधा धरती मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुए कुमाऊं गढ़वाल की सभी इकाइयों में निगम कर्मचारियों के माध्यम से अपनी मांगों को मनवाने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन के तहत हजारों पौधों का रोपण किया जा चुका है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें गोल कीपर अवार्ड व हिमालय मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तराखंड में कई सम्मानौ से सम्मानित किया जा चुका है कर्मचारियों के लिए निरंतर प्रयास रहते हैं यही कारण है कि कर्मचारियों द्वारा उन्हें विगत 28 वर्षों से नेतृत्व दिया है ।उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से संविदा में कार्यरत कर्मचारियों नियमितीकरण करने और निगम की किसी भी इकाई को पीपीपी मोड में न देने की मांग को लेकर शीघ्र ही बृहदआंदोलन किया जाएगा।

See also  त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

कर्मचारियों के नियमितीकरण पर फोकस- गुरु रानी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें 29वीं बार दिनेश गुरु रानी अध्यक्ष बनाया गया।। कंचन चंदोला महामंत्री ।तारा दत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रमेश कपकोटी ,गौतम कुमार, पीतांबर दुमका बनाये गए ।उपाध्यक्ष महिमन कफलिया, गणेश चोनियाल, विक्रम शाह, रामू पनत, व श्रीमती शीला साह सचिव पद पर गंगोत्री बिष्ट , संतोख बिष्ट राहुल आर्य मीडिया सलाहकार में दीपक पांडे को बनाया गया । नई कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से कहा कि नियमितीकरण की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी ।साथ ही निगम के किसी भी आवास गृह को पीपीपी मोड में देने का पुरजोर विरोध किया जाएगा ।अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से कर्मचारी आए। अधिवेशन में जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष कैलाश आर्य जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष त्रिभुवन पुनेठा उधम सिंह नगर के अध्यक्ष महिमन कफलिया जनपद बागेश्वर के अध्यक्ष महेश कुमार सहित संतोष पनत, वेद प्रकाश, मंजुल सनवाल अमर शाह, प्रकाश मेहरा ,भुवन पाटनी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम की नजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश