16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में मनाई गई दीपावली

उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में मनाई गई दीपावली

देहरादून में बलबीर रोड स्थित कार्यालय में सभी लोगों ने दीपावली की विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में शिरकत की। तदोपरांत मिष्ठान वितरित कर, आतिशबाजियों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन कल्याण की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा, दीवाली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्यौहार है। यह पर्व सभी प्रदेशवासियों को सुख समृद्धि से परिपूर्ण करते हुए, राज्य को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी 500 वर्षों के बाद प्रभु राम के अपने मंदिर विराजने पर आई इस पहली दिवाली को हर्षौल्लास से भव्यतम तरीके से मनाने की अपील की।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़