23 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया

डीएम चमोली ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संचार व्यवस्था एवं त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीएम चमोली ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केंद्र में स्थापित संचार व्यवस्था, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, सूचना संकलन एवं प्रसारण प्रणाली, आपदा संबंधी अभिलेखों तथा उपकरणों का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा सड़क अवरोध, भूस्खलन, अतिवृष्टि एवं नदी-नालों के जलस्तर से संबंधित सूचनाओं का नियमित अद्यतन रखा जाए। सभी विभागों के नोडल अधिकारी 24×7 अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करें।

See also  जनगणना के दूसरे राउंड को लेकर पिथौरागढ़ में शुरू हुई ट्रेनिंग

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में वर्षा एवं भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मोटर मार्गों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही मशीनरी एवं कार्मिकों को तत्काल मौके पर भेजा जाए तथा मार्गों को न्यूनतम समय में यातायात के लिए सुचारु किया जाए। साथ ही मार्ग खोलने की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अद्यतन सूचना जिला आपदा परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराई जाए।

See also  सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेज किया गया

निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्र से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर की अहम बैठक
Ad 1