26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार, गोपेश्वर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को गरिमामय रूप से मनाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए तथा इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पार्कों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से देशभक्ति गीत प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को साफ-सफाई के कार्यों को समय पर पूरा करने तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी को क्रॉस कंट्री दौड़ के आयोजन हेतु अन्य विभागों से समन्वय कर रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात बाधित न हो।जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं जनपद मुख्यालय में प्रभात फेरी निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस बल एवं पीआरडी जवानों द्वारा की जाने वाली परेड को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों की समय सारिणी एवं रूट पहले से निर्धारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, सीटीओ मामूर जहां, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम आरके पाण्डेय, सीएमओ अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ