जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवरों को उपयोगी और जीवंत बनाने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में निर्मित सभी अमृत सरोवरों की वर्तमान स्थिति और उपयोगिता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाए।
विभागों से परामर्श करते हुए इसकी बेहतर उपयोगिता के आधार पर संबंधित विभागों को आवंटित करें। परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि जनपद में 87 अमृत सरोवर बनाए गए है। इन अमृत सरोवरों को उपयोगी और जीवंत बनाने के लिए विभागों को आवंटित किया जाएगा।

More Stories
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में राज्यपाल ने की प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की ग्लोबल स्टेज पर सराहना