14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पौड़ी ने लिया मतदान का जायजा

डीएम पौड़ी ने लिया मतदान का जायजा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड पौड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाबौ मल्ला तथा विकासखंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जामलाखाल व राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठुड़ बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायज़ा लिया। डीएम पौड़ी ने लिया मतदान का जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत करते हुये लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में योगदान दें।

See also  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तराखंड में शुरु करेगा काम मांगो अभियान
Ad 2