16 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ का विकास भवन में औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

डीएम पिथौरागढ़ का विकास भवन में औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

डीएम पिथौरागढ़ आशीष भटगांई ने आज विकास भवन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली एवं कार्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति, कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कतिपय विभागों में बिना स्वीकृति के अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। डीएम पिथौरागढ़ का विकास भवन में औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। बिना किसी ठोस कारण एवं सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि कार्यालय आने वाले आगंतुकों से शिष्ट व्यवहार करें और विभिन्न योजनाओं के तहत किए जाने वाले विभागीय कार्यों में विलंब न किया जाए।

See also  राजाजी नेशनल पार्क और कार्बेट पार्क में ईको सेंसिटिव जोन को लेकर बैठक

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अनावश्यक एवं अनुपयोगी सामग्री एकत्रित न होने दें। लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी कार्यालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आवश्यक फाइलों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्मिक अनिवार्य रूप से अपना पहचान पत्र धारण करें तथा प्रत्येक कार्मिक की सीट पर नाम पट्टिका लगी हो। साथ ही, प्रत्येक कार्मिक के कार्यों एवं जिम्मेदारियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए, जिससे कार्यालय आने वाले लोगों को संबंधित पटल एवं कार्मिक की जानकारी आसानी से मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने तथा उन्हें सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए।

See also  मुख्य सचिव ने की व्यय वित्त समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित संचालन, अभिलेखों का उचित रखरखाव और कार्मिकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना संबंधित कार्यालय अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार लाएं तथा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, सहकारिता, ग्रामीण निर्माण, अर्थ एवं संख्या सहित विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

See also  पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया जारी
Ad 2