चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक हुई। जिसमें पूर्व सैनिक एवं सैनिक आश्रितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को जिला स्तर पर हर संभव सहूलियत दी जाएगी।
उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों की व्यक्तिगत या संगठन से जुड़ी समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लाया जाए। तहसील स्तर की समस्याओं के लिए एसडीएम से संपर्क कर निदान किया जाए। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की विभागीय स्तर की समस्याओं का भी प्राथमिकता पर निस्तारण करने की निर्देश अधिकारियों को दिए।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा