20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश

पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किए गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ ही निवेशकों की सभी समस्याओं के जल्द निराकरण पर विशेष रूप से कार्य करने की नसीहत दी है।

सचिवालय में एसीएस राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न कम्पनियों द्वारा पर्यटन विभाग से किए गए लगभग 47000 करोड़ रूपए के एमओयू की ग्राउंडिग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि एमओयू की ग्राउडिंग के लिए प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए डेडिकेटेड नोडल अधिकारियों को निवेशकों से लगातार फीडबैक लेकर उनकी धरातल स्तर से शासन के उच्च स्तर तक सहायता हेतु सदैव उपलब्ध रहना होगा।

See also  सीएम धामी ने किया चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है, इसके विकास से ही राज्य में स्वरोजगार व रोजगार के मार्ग खुलेंगे और पलायन पर अंकुश लगेंगे। इस क्षेत्र में किया गया प्रत्येक एमओयू अत्यन्त महत्वपूर्ण है तथा सभी एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सचिन कुर्वे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा एवं अपर सचिव पूजा गर्ब्याल सहित पर्यटन एवं उद्योग विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।