27 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केंद्रीय विद्यालय स्वाड़ में पढ़ाई शुरू कराने की कवायद तेज

केंद्रीय विद्यालय स्वाड़ में पढ़ाई शुरू कराने की कवायद तेज

केंद्रीय विद्यालय सवाड़ में शिक्षण कार्य शुरु करने को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय से पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन मानकों के अनुसार किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में 2026-27 शिक्षण सत्र में शिक्षण कार्य शुरु करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक के सैन्य बाहुल्य गांव संवाड़ में केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिसके तहत यहां केंद्रीय विद्यालय संगठन की आवश्यकता के अनुरूप जहां गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय संचालन की व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। वहीं ग्रामीणों की ओर से विद्यालय भवन के स्थाई निर्माण हेतु शिक्षा विभाग को 103 नाली भूमि भी हस्तांतरित कर दी गई है। विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 में शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात, कई परियोजनाओं को लेकर की अपील