13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून के प्रेमनगर में बेहाली, कांग्रेस ने CEO कैंट को सौंपा ज्ञापन, समस्याएं दूर करने की मांग

देहरादून के प्रेमनगर में बेहाली, कांग्रेस ने CEO कैंट को सौंपा ज्ञापन, समस्याएं दूर करने की मांग

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजीव पुंज ने छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ दून” का सपना तभी साकार होगा जब जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए।ज्ञापन में प्रेमनगर क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि मुख्य बाजार और आसपास का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। नालियां जाम पड़ी हैं और बिना शिकायत के नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा हाउस टैक्स और पानी के टैक्स में अत्यधिक बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए गए। ज्ञापन में मांग की गई कि कर वृद्धि को तर्कसंगत बनाते हुए हर तीन वर्ष में सीमित दरों पर ही बढ़ाया जाए। देहरादून के प्रेमनगर में बेहाली, कांग्रेस ने CEO कैंट को सौंपा ज्ञापन, समस्याएं दूर करने की मांग

See also  डोईवाला के धनयाड़ी में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम

प्रेमनगर में सार्वजनिक सुविधाओं की कमी भी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। क्षेत्र के एकमात्र पब्लिक टॉयलेट की हालत जर्जर है, जबकि बारातघर के पास नए टॉयलेट के लिए जगह उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं विंग नंबर 2 के पार्क में भी टॉयलेट की सख्त जरूरत बताई गई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रोजाना आते हैं। स्ट्रीट लाइटों की खराब व्यवस्था, पुरानी बैरकों से जुड़ी समस्याएं, और गर्मियों के मद्देनजर ट्यूबवेल टंकियों की सफाई, फॉगिंग व मच्छर नियंत्रण जैसे जरूरी कार्यों की अनदेखी भी ज्ञापन में उजागर की गई। राजीव पुंज ने ये भी मुद्दा उठाया कि नेशनल हाईवे निर्माण के चलते प्रभावित व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे अब भी न्यायालय में लंबित हैं, जबकि क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो चुका है। ऐसे में इन मुकदमों को वापस लिया जाना न्यायसंगत होगा। इसके साथ ही विंगों के नामकरण में स्थानीय निवासियों की राय न लेने और आवारा पशुओं की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप

वहीं कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेमनगर की समस्याएं लंबे समय से अनदेखी का शिकार रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “स्थानीय जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग केवल कागजों में काम दिखा रहे हैं। ड्रेनेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक सुविधाओं की हालत बताती है कि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है।” उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की।

अंत में दोनों पक्षों की ओर से यह मांग की गई कि इन सभी ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रेमनगर क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और “स्वच्छ दून” अभियान को वास्तविकता में बदला जा सके।

See also  कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी

इस मौके पर राजेश शर्मा, रितेश छेत्री, मोहित गुरोवर, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश बाल्मीकि, आशीष देशाई, महेश शर्मा, राजू प्रजापति, राजेश बाली, प्रियंशु गौर, विनय शर्मा, संजय बिर्ला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।