23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन पर जोर

ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता मिस्सरवाला डोईवाला द्वारा ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिये लोगों को प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गयी है। यह मानव जीवन से जुड़ा विषय है। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले से मुलाकात भी की तथा उनके इस पुनीत कार्य के लिये उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए उनकी प्रशंसा की।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर अहम बैठक

इस मौके पर मुख्य मंत्री ने आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था के अध्यक्ष व संयोजक आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी के इस पुनीत प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदानदाता तथा संस्था से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।