मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता मिस्सरवाला डोईवाला द्वारा ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिये लोगों को प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गयी है। यह मानव जीवन से जुड़ा विषय है। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले से मुलाकात भी की तथा उनके इस पुनीत कार्य के लिये उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए उनकी प्रशंसा की।
इस मौके पर मुख्य मंत्री ने आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता संस्था के अध्यक्ष व संयोजक आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी के इस पुनीत प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदानदाता तथा संस्था से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं