15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज निगम कर्मचारियों ने देहरादून मुख्यालय में आंदोलन किया। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने बताया कि अब निगम कर्मचारी देहरादून में ही आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में कल निगम मुख्यालय देहरादून से शहीद स्मारक स्थल तक निगम के कर्मचारी विशाल रैली निकालते हुए राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम को सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा 3 जुलाई से धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। आज के कार्यक्रम को विजय पुरोहित ,संजय भट्ट, जोगिंदर लाल, जयपाल ,श्यामलाल सेंजवाल, अनिल जोशियाल प्रेम सिंह कंचन चंदोला गौतम कुमार रमेश कपकोटीपीतांबर दुमका सहित निगमकर्मी उपस्थित रहे। धरना स्थल पर कुमाऊं के 13 जनपदों के निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  औली में विंटर कार्निवाल का आगाज