6 February 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

कर्मचारी महासंघ का आंदोलन जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीयआवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 204 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जहां निगम कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए वहीं।।।। पौधारोपण से पर्यटकों को जोड़ने।।।। के कार्यक्रम में डॉ विपिन कुमार गिरी, विन्यास गिरी ने पौधा रोपणआंदोलन से जुड़ते हुए मां उल्का देवी वाटिका में पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहला ऐसा आंदोलन देखा है जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पर्यटकों से पौधारोपण करा रहे हैं इससे एक अच्छा संदेश राज्य से बाहर जा रहा है ।उन्होंने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्य की सराहना की है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का वार्ता के माध्यम से समाधान करने को कहा है। आज के कार्यक्रम में वेद प्रकाश, हर सिंह, शेर सिंह, शोभाराम ,महेश कुमार दीपक नरेंद्र थापा सौरभ खोलिया हंसी बिष्ट विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे

See also  पिथौरागढ़ की बेटी एंजल पुनेड़ा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता सिल्वर मेडल