21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्यों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात

इस दौरान स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में दोनों राज्यों के अनुभवों और संभावनाओं के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण माना गया।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।