संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली जारी करने की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 155 वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के द्वारा नित्य की भांति 155 वें दिन भी विभिन्न प्रजाति के पौधों का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में रोपण किया गया उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक वार्ता के माध्यम से समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण निगम मैं निगम के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं वहीं पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ प्रतिदिन पौधा लगाकर प्रकृति को हरा भरा करने का ऐतिहासिक एवं उत्तराखंड में रिकॉर्ड पौधारोपण कर नई मूहीम चला कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकृष्ट करा रहे हैं।आज के कार्यक्रम में पदम सिंह वेद प्रकाश हरसिंह दीपक राजेंद्र गोपाल नरेंद्र थापा हंसी विजय बोरा सौरभ खोलिया सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
CM धामी ने भराड़ीसैंण में किया अग्निवीर कैडेट्स के साथ संवाद
गैरसैंण में कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय
टनकपुर में कमर्शियल गैस की किल्लत, कांग्रेस नेता आनंद सिंह मेहरा ने उठाए सवाल