30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गैरसैंण में कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय

गैरसैंण में कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज प्रदेश की आम जन समस्याओं को लेकर ऐतिहासिक गैरसैंण विधानसभा भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैंण में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की बागडोर सौंप कर देगी तथा शहीदों और आंदोलनकारियों का गैरसैंण राजधानी का सपना साकार होगा। गैरसैंण में कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय

See also  आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक विधानसभा घेराव कर भाजपा की धामी सरकार को चेताने का काम किया है। श्री गणेश गोदियाल ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों राजभवन घेराव के बाद आज विधानसभा घेराव के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से छुटकारा मिलेगा।

See also  श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा