संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नैनीताल व देहरादून मैं आज भी जारी रहा। संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा हरेला सप्ताह के तहत आज सुखताल झील परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए । महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने बताया कि अब निगम के कर्मचारी देहरादून में आंदोलन करेंगे। कल सैकड़ो कर्मचारी देहरादून जाकर गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यालय में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।
साथ ही राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किए जा रहे एक दिवसीय सांकेतिकधरना प्रदर्शन में भी शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कप कोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका महेश कुमार गणेश चनियाल महेश चंद्र पदम सिंह वेद प्रकाश सहित विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
गोवा में अग्निकांड को लेकर सीएम धामी ने उत्तराखंड से जुड़े लोगों को लेकर दिए निर्देश
डीएम पिथौरागढ़ ने गंगोलीहाट में मानसखंड माला के मंदिरों के दर्शन किए, अधिकारियों को सफाई पर खास ध्यान देने के निर्देश
डीएम पिथौरागढ़ ने गंगोलीहाट में बन रही पार्किंग का लिया जायजा, काम में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश