20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, हरक रावत ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, हरक रावत ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

पौड़ी कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला अधिकारी IAS सुन्दर लाल मुयाल द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान व क्षेत्रीय जन सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि कर्नल राम रतन नेगी प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर कर्नल नेगी ने पूर्व सैनिकों को पी कैप पहना कर सम्मानित किया और अग्निवीर योजना के विरोध में उनके नेतृत्व में चल रही राज्यव्यापी आंदोलन की जानकारी दी साथ ही पूर्व सैनिकों की ECHS को कामजोर करने व विकलांगता पेंशन पर tax लगाने के खिलाफ पूर्व सैनिकों को अपने हक के लिए लड़ने का आह्वान किया।

See also  टनकपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत‌

डॉ.रावत ने कहा हमारा राज्य सैनिक बाहुल है लगभग डेढ़ लाख से अधिक पूर्व सैनिक इस वक्त हैं उनके हितों की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है, हम अपने वीर सैनिकों का पूरा सम्मान करते हैं हम उनके हितों पर आज की सरकार द्वारा किये जा रहे प्रहार के खिलाफ लड़ने के लिए वचनबद्ध हैं । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह, यशोदा नेगी आदि ने प्रतिभाग किया।