6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विस्तार

उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विस्तार

उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।  उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विस्तार

राष्ट्रीय खेल के आयोजन ने प्रदेश के युवाओं को न केवल प्रेरित किया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का मंच भी प्रदान किया है। इन खेलों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिला है। प्रदेश सरकार के सहयोग से किए गए इस भव्य आयोजन ने खेल सुविधाओं के विकास में भी बड़ा योगदान दिया है।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

खेलों को देखने आई महिलाओं और अभिभावकों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन से प्रदेश में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इससे बच्चों को प्रेरणा मिली है कि वे खेलों में करियर बना सकते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम कर सकते हैं।

इस आयोजन से उत्तराखण्ड के स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को भी नया जीवन मिला है। राष्ट्रीय खेल के दौरान राज्य में खेल के प्रति जो उत्साह देखने को मिला, वह भविष्य में प्रदेश को खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने में सहायक होगा।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत

सरकार के इन प्रयासों से उत्तराखण्ड के युवा अब खेलों को एक गंभीर करियर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखण्ड सरकार अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।