दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग