16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का उपवास

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का उपवास

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में अपने आवास पर दिल्ली और एनसीआर के चिन्हिकरण से वंचित राज्य निर्माण आंदोलनकारी की आवाज बुलंद करने के लिए 1 घंटे का उपवास किया।

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि हरीश रावत ने इस मौके पर दिल्ली और एनसीआर के राज्य निर्माण आंदोलनकारी के चिन्हिकरण की तरफ पिछले 8 सालों में राज्य सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इन तमाम राज्य आंदोलनकारियों को निश्चित ही पेंशन मिलनी चाहिए । जिनका की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली और आसपास के लोग राज्य आंदोलन में योगदान ना करते तो इसकी सफलता संदिग्ध थी।

See also  देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय

इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल भी मौजूद थे । इस बीच धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री से आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड निवास के उद्घाटन के अवसर पर तमाम दिल्ली और आसपास के वंचित राज्य निर्माण आंदोलनकारी को चिन्हिकरण के प्रमाण पत्र वितरित किए जाने की मांग उठाई है।