राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से विदेशी श्रद्धालु भी खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं। जापान के उका मोटो ने बताया कि वे गुरुग्राम में ऑटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी।
वह सड़क मार्ग से धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल है। यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई हैं। नेपाल से आए युवाओं ने बताया कि वे गौरीकुंड से ट्रैक कर यहां तक पहुंचे। धाम में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से यहां आने की सोच रहे थे और यह सपने के सच होने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा की मर्जी से इस बार उन्हें यहां आकर पुण्य कमाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां पर सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। यहां सभी जरूरी व्यवस्थाएं हैं और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

More Stories
सतपुली पुलिस की शानदार पहल, होली पर किया दिल जीतने वाला काम
होली के मौके पर पौड़ी पुलिस की मुस्तैदी
सीएम धामी ने हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया