15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पूर्व विधायक चैंपियन की जेल में तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

पूर्व विधायक चैंपियन की जेल में तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जिला हॉस्पिटल में देर रात एडमिट किया गया है , उनको हॉस्पिटल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है जहां अभी उनकी जांच आदि चल रही है और उपचार किया जा रहा है हालांकि उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है , चैम्पियन को जेल में तबीयत खराब होने पर जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है उनको दस्त और सीने में दर्द की शिकायत होने पर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है,हॉस्पिटल में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है, चैपियन खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलीबारी के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है जबकि उमेश कुमार को जमानत मिल गई थी, घटना से पहले, चैंपियन और उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था, जो बाद में बढ़ गया था।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम बना नजीर

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ विकास दीप ने बताया कि कल देर रात कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जिला कारागार से हरिद्वार के जिला अस्पताल में लाया गया था इस दौरान उन्होंने अपनी चेस्ट में दर्द और लूज मोशन के साथ ब्लड आने की शिकायत बताई थी चेस्ट की समस्या के लिए उनका रात को ही ईसीजी कर लिया गया था जो कि नॉर्मल आया है वही सुबह ब्लड सैंपल लेकर अब उनकी अन्य जांच कराई जा रही है फिलहाल पेशेंट की हालत स्टेबल बताई और उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब उनकी सेहत में सुधार है बाकी टेस्टों के रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है यदि आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें हायर सेंटर के लिए भेजा जाएगा।