29 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गैरसैंण से लौटते वक्त ऋषिकेश में लोगों से मिले सीएम धामी

गैरसैंण से लौटते वक्त ऋषिकेश में लोगों से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखण्ड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। गैरसैंण से लौटते वक्त ऋषिकेश में लोगों से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के स्नेह एवं स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  गैरसैंण और आसपास पानी की सप्लाई के लिए अहम कदम, रामगंगा नदी पर बांध बनाने की कवायद तेज