पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई को कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाने को मोदी की नौटंकी बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले 10 साल जनता को जो धोखा दिया है, सरकार की लापरवाही से कोविड में लाखों लोग मर गये, हजारों बच्चे अनाथ हो गये, बेरोजगार ,गरीब, मजदूर, किसान सहित आम जनमानस सड़कों पर तड़पते रहे, परन्तु मोदी झूठ पर झूठ बोलते रहे और देश की बेशकीमती सम्पत्ति अपने मित्र उद्योगपतियों के हित में नीलाम कराते गये।
मोदी ने चुनावों में जबर्दस्त झूठ बोलकर देश में वैमनस्य, भेदभाव, जातिवाद की आग में वोट बैंक की राजनीति की, जिसके लिए मोदी को भगवान के सामने ध्यान लगाकर माफी मांगनी चाहिए और राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

More Stories
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक
सीएम धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का आगाज़
घनसाली में सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात