21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं तकनीक-सक्षम बनाने के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने सचिव सचिन कुर्वे को केदारनाथ–बदरीनाथ रूट पर सभी चिकित्सालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम को निर्बाध एवं संतुलित वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

आपदा प्रबंधन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक जाम, भीड़ या किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप अलर्ट के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्य सचिव ने एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

See also  मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात

किसी आपात स्थिति में यात्रा रोकने की दशा में अवधि एवं स्थान निर्धारण का दायित्व आयुक्त गढ़वाल मंडल को सौंपा गया। मुख्य सचिव ने यात्रा मार्ग पर आवश्यक मशीनों और उपकरणों का अग्रिम निर्धारण तथा परिसंपत्तियों की मैपिंग करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका त्वरित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने पशुपालन विभाग को यात्रा मार्ग पर पशुधन के पंजीकरण, उपचार एवं कैजुअल्टी की स्थिति में समुचित निस्तारण हेतु स्थानीय निकायों के समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख स्थलों पर QR कोड अंकित किए जाएं, जिनके माध्यम से यात्रियों को संबंधित स्थान एवं आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि साथ ही सभी मुख्यपड़ावों पर स्पष्ट एवं सारगर्भित सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यात्रा संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करने के भी निर्देश दिए।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

मुख्य सचिव ने DM चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को स्थानीय स्तर पर सभी विभागों, एजेंसियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विगत वर्षों के अनुभवों और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) के लिए सुदृढ़ और व्यावहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

 

 

See also  मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद रामगंगा घाटी के लोगों का आंदोलन खत्म, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन
Ad 1