‘प्रशासन गांव की ओर’’ थीम के साथ सुशासन सप्ताह 19 दिसंबर से शुरू हो गया है। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने सभी विभागों की बैठक लेते हुए शिविर लगाकर लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
परियोजना निदेशक ने उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन शिकायतों का प्राथमिकता पर शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही तहसील दिवस, बहुउद्देशीय शिविर एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करते हुए इसकी रिपोर्ट मय फोटोग्राफ सहित प्रतिदिन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
सीएम धामी बोले विकास के साथ होगा विरासत का संरक्षण
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने डीडीहाट में किया प्रदर्शन