24 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता केस की सीबीआई जांच को लेकर उलझन में सरकार, गणेश गोदियाल ने किया प्रहार

अंकिता केस की सीबीआई जांच को लेकर उलझन में सरकार, गणेश गोदियाल ने किया प्रहार

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उर्मिला सनावर के सनसनी ख़ेज़ खुलासों को आज 15 से 20 दिन होने जा रहे हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इतने दिन बीत जाने के बाद अंकिता हत्याकांड पर आज कुछ बोला है यह बताता है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के लिए मुख्यमंत्री की नजर में क्या महत्व है गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि “हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं” ।लेकिन सवाल यह है कि तीन साल तक सरकार किस जांच के लिए तैयार थी? अगर सरकार सच में तैयार थी तो तीन साल तक CBI जांच से क्यों भागती रही? हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच से डर क्यों? गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री यह भी कह रहे हैं कि वे अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और “ वह जो आदेश करेंगे वही सरकार करेगी।” यह बयान संविधान और कानून का अपमान है। जांच माता-पिता के आदेश से नहीं, कानून से होती है।मुख्यमंत्री का काम फैसला लेना है, जिम्मेदारी टालना नहीं। हम मुख्यमंत्री से सीधा सवाल पूछते हैं। क्या अब तक सरकार की कोई स्वतंत्र सोच नहीं थी?

See also  पिथौरागढ़ में डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश

क्या तीन साल तक सरकार सोती रही?

मुख्यमंत्री कह रहे हैं “जो कानूनी रूप से संभव होगा, वह किया जाएगा।” तो फिर बताइए CBI जांच में कौन-सा कानून आड़े आ रहा है? हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच क्यों असंभव है? गोदियाल ने कहा कि सच यह है कि सरकार अब दबाव में आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी की “अंकिता भंडारी को न्याय दो” पदयात्रा,

जनता का आक्रोश और सच सामने आने का डर

इन तीनों ने सरकार को बयानबाजी पर मजबूर कर दिया है।

लेकिन बयानो से न्याय नहीं मिलता। रिसोर्ट तोड़ा गया।पुलिस कस्टडी में दो बार आग लगी।सबूत मिटाए गए।

See also  देहरादून में कांग्रेस ने फूंका धामी सरकार का पुतला, सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों को लेकर जताई नाराज़गी

और आज मुख्यमंत्री कह रहे हैं “जांच कराएंगे” —

तीन साल बाद?

अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की मांग आज भी वही है— CBI जांच हो

हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो

VIP की पहचान सार्वजनिक हो

सबूत मिटाने वालों पर कार्रवाई हो

अगर मुख्यमंत्री सच में गंभीर हैं, तो आज ही कैबिनेट फैसला लें।

घोषणा से नहीं, आदेश से न्याय होता है।

गोदियाल ने कहा अंकिता उत्तराखंड की बेटी है,

और बेटी के न्याय पर कोई राजनीति स्वीकार नहीं।