संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा चलाए जा रहे हरेला सप्ताह के तहत आज भी सूखाताल झील परिसर में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के सेकडो पौधे लगाए गए । वहीं कुमाऊँ मंडल के सभी इकाइयों में पौधारोपण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि विगत दिनों से निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य में अनूठा आंदोलन चलाया जा रहा है।
विगत कई वर्षों से कर्मचारियों की मांग के साथ-साथ महासंघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का कार्य किया जाता रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी पदम सिंह, गणेश चनियाल, वेद प्रकाश, बलवंत सिंह ,सोनू बोरा होशियार सिंह, त्रिभुवन पुनेठा महेश कुमार हर सिंह, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
हिमालयी राज्यों के बीच समन्वय बनाए को लेकर सीएम धामी की अहम बैठक
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, देहरादून में सीएम धामी का पैदल मार्च
उत्तराखंड में आदमखोर का बढ़ता आतंक, यशपाल आर्य ने सरकार पर उठाए सवाल