उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवा नेता बॉबी पंवार का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही सरकार को बॉबी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने से बाज आने की चेतावनी दी है।
हरीश रावत ने कहा है बॉबी पंवार अब एक जाना-पहचाना नाम, जिसने हम राजनीतिक दलों के वर्चस्व को भी लोकसभा के चुनाव में चुनौती दी। हमारे ऐसे लड़के और लड़कियां जो सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं, ऐसे बेरोजगार लोगों के लिए निरंतर संघर्षरत है, परीक्षा में धांधली आदि का पर्दाफाश करने वाला बॉबी पंवार और अब सरकार बॉबी पंवार को अपराधिक मामलों में निरुद्ध करना चाहती है। मैं, मुख्यमंत्री जी से अपील करता हूं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और पुलिस से कहें कि बेवजह उन पर आपराधिक मुकदमे न लगाया जाएं।

More Stories
नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन की तैयारी, सीएम धामी ने कही अहम बात
उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम