उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार में आज बड़ा झटका लगा है। बेटे वीरेंद्र रावत को चुनाव जिताने के लिए पसीना बहा रहे हरीश रावत के करीबी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है। हरीश रावत के सामने अपनी साख बचाने की लड़ाई है इसीलिए वो दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं लेकिन अब उनके अपने करीबी नेताओं ने ही किनारा करना शुरू कर दिया है। हरीश रावत के ओएसडी रह चुके पुरुषोत्तम शर्मा ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके अलावा उत्तराखंड में लंबे वक्त तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे राजेश रस्तोगी ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। राजेश रस्तोगी को भी हरीश रावत का ही करीबी माना जाता है।
संतों के सानिध्य और बीजेपी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम व प्रत्याशी हरिद्वार लोकसभा त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में आज हरिद्वार में परमाध्यक्ष चेतन ज्योति स्वामी ऋषिश्वरानन्द और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में उनके हजारों समर्थक मोदी के परिवार शामिल हो गए।
हरिद्वार से प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा में शामिल होने पर मोदी परिवार में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया।

More Stories
सीएम धामी ने जनजातीय समागम में की शिरकत
महेंद्र भट्ट के बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का पलटवार, कहा सवालों से से भागने वाली सरकार को बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कांग्रेस
पिथौरागढ़ के जौलजीबी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार