14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरदा के करीबी बीजेपी में शामिल

हरदा के करीबी बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार में आज बड़ा झटका लगा है। बेटे वीरेंद्र रावत को चुनाव जिताने के लिए पसीना बहा रहे हरीश रावत के करीबी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है। हरीश रावत के सामने अपनी साख बचाने की लड़ाई है इसीलिए वो दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं लेकिन अब उनके अपने करीबी नेताओं ने ही किनारा करना शुरू कर दिया है। हरीश रावत के ओएसडी रह चुके पुरुषोत्तम शर्मा ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके अलावा उत्तराखंड में लंबे वक्त तक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे राजेश रस्तोगी ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। राजेश रस्तोगी को भी हरीश रावत का ही करीबी माना जाता है।

See also  55 लाख की समीक्षा ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

संतों के सानिध्य और बीजेपी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम व प्रत्याशी हरिद्वार लोकसभा त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में आज हरिद्वार में परमाध्यक्ष चेतन ज्योति स्वामी ऋषिश्वरानन्द और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में उनके हजारों समर्थक मोदी के परिवार शामिल हो गए।हरदा के करीबी बीजेपी में शामिल हरिद्वार से प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा में शामिल होने पर मोदी परिवार में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया।

Ad 2
See also  त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा