पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में डट गए हैं। 18 नवंबर तक हरीश रावत केदारनाथ विधानसभा में ही रहकर प्रचार को धार देंगे। शुक्रवार देर शाम पूर्व सीएम ने विधानसभा केदारनाथ के अगस्त्यमुनि बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में जनसंपर्क किया और क्षेत्र वासियों से कांग्रेस कैंडिडेट के लिए वोट मांगे। हरीश रावत ने दावा किया कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से जनता आक्रोशित है लिहाजा इस बार भी बदरीनाथ की तरह बीजेपी की हार तय है।

इस दौरान बागेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता हरीश ऐठानी, पूर्व प्रमुख विनोद कुमार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन रावत, NSUI राष्ट्रीय संयोजक एवं युवा छात्र नेता अंकित बिष्ट, नगर पंचायत कपकोट के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परिहार देवेंद्र परिहार जी, सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

More Stories
फोरेस्ट फायर कंट्रोल को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
स्कूलों में अब बजानी होगी वाटर बेल, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने देहरादून में किया टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज