पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में परेशान हो गए हैं। अब उन्होंने कहा है कि कुछ दिन के लिए या तो वो गांव चले जाएंगे या दिल्ली का रुख करेंगे। हरीश रावत के मुताबिक देहरादून की जिस डिफेंस कॉलोनी में वो रह रहे हैं वहां पानी का बड़ा संकट हो गया है और हर दिन टैंकर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। इसीलिए वो परेशान होकर देहरादून छोड़ने की सोच रहे हैं। 
मैं आजकल #डिफेंस_कॉलोनी में रहता हूं, बहुत ऑर्गेनाइज कॉलोनी है, जल संकट से त्रस्त हूं। लगभग प्रतिदिन पानी का टैंकर मंगाना पड़ रहा है। यदि जल संकट इसी तरीके से बरकरार रहा तो मुझे, जब तक देहरादून के अंदर जलापूर्ति नहीं सुधरती है तो तब तक या तो गांव जाना पड़ेगा या दिल्ली जाना पड़ेगा, बहुत कष्टदायक है प्रतिदिन टैंकर मंगाना।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन