मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चार धाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

More Stories
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत