मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चार धाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

More Stories
अल्पसंख्यक मोर्चा का मिशन 2027, बासित अली ने किया कमल खिलने का दावा
सीएम धामी से मिले रुद्रपुर और काशीपुर के मेयर, स्वच्छता का पुरस्कार जीतने के बारे में चर्चा
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू