38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत अल्मोड़ा में हो रही योगासन प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगासन युगल महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि, उत्तर प्रदेश को रजत तथा राजस्थान को कांस्य पदक हासिल हुआ। हरियाणा की तरफ से कुसुम कुमारी तथा गुंजन यादव ने 102.93 अंकों का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उत्तर प्रदेश के आर्यांशी स्वामी तथा सिमरन ने 102.57 अंक के साथ रजत पदक पर कब्जा किया, वहीं राजस्थान की तरफ से तमन्ना टाक एवं पायल टाक ने 100.06 अंकों को प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

More Stories
कर्नल रामरतन नेगी ने लैंसडौन विधानसभा से पेश की दावेदारी, शुरू किया जनसंपर्क
प्रीतम सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, 2027 में दमदार जीत का किया दावा
वर्ल्ड चैंपियन स्नेह राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की