12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में बादल फटने से भारी तबाही

रुद्रप्रयाग में बादल फटने से भारी तबाही

देर रात से लगातार हो रही बारिश की वज़ह से जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार अन्तर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने की घटना के चलते मलबा आने से कुछ क्षेत्रों में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। बड़ेथ गांव तथा छेनागाड तालजमण थाना क्षेत्र गुप्तकाशी में बादल फटा है तथा इस क्षेत्र में लोग फंसे हुए हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं तथा गांव के दोनों ओर गधेरा आने के कारण 30-40 परिवार फंसे हुए हैं कुछ गौशालायें बहने की सूचना है। गुप्तकाशी लमगोंडी स्थानीय सड़क मार्ग पर ग्राम ल्वारा के निकट एक डाट पुलिया बह गई है, जिस कारण गुप्तकाशी लमगोंडी सडक मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

See also  जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत

आज सुबह जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जिला आपदा कंट्रोल रूम से सम्बन्धित अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क बनाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। प्रशासन के स्तर से विभिन्न क्षेत्रोें के अनुसार नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि छेनागाड़ में 4 स्थानीय व 4 नेपालियों की मिसिंग की सूचना है तथा प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव कार्य हेतु एस.डी.आर.एफ. सम्बन्धित नजदीकी थाना अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी व ऊखीमठ से आवश्यक पुलिस बल तुरन्त मौके के लिए रवाना किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। इस क्षेत्र तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गये हैं, रेस्क्यू टीमों द्वारा पैदल ही गन्तव्य के लिए पहुंचा जा रहा है। प्रशासनिक व पुलिस सहित रेस्क्यू टीमों के मौके पर पहुंचने के उपरान्त वास्तविक क्षति/नुकसान की जानकारी ज्ञात हो सकेगी।

See also  महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय